पीएम मोदी की ऐतिहासिक न्यूज़ीलैंड यात्रा के बीच भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच 18 बड़े समझौते, चीन की बढ़ती दादागीरी को मिलेगा जवाब

PM Modi New Zealand Visit: करीब 40 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूज़ीलैंड यात्रा ने दोनों देशों के रिश्तों में नया इतिहास रच दिया है। ऑकलैंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री के बीच हुई उच्चस्तरीय वार्ता के बाद दोनों देशों ने कुल 18 महत्वपूर्ण समझौतों और घोषणाओं पर सहमति जताई है। इनमें 10 समझौता ज्ञापन (MoU) और 8 प्रमुख घोषणाएं शामिल हैं।

इन ऐतिहासिक फैसलों के साथ भारत और न्यूज़ीलैंड के संबंधों को अब ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा मिल गया है। दोनों देश अब रक्षा, समुद्री सुरक्षा, व्यापार, कृषि, शिक्षा, खेल और संस्कृति जैसे कई अहम क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का मानना है कि यह रणनीतिक साझेदारी इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव और आक्रामक रुख को संतुलित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *