
Gujarat News: गुजरात में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के 141 तालुकों में 2 इंच तक बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही राज्य में इस मानसून सीजन की औसत वर्षा 54.28 प्रतिशत तक पहुंच गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
मध्य गुजरात के कई जिलों में अच्छी बारिश
बीते 24 घंटों में दाहोद, पंचमहल, महीसागर, गांधीनगर, वडोदरा और सूरत सहित कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई।
प्रमुख वर्षा के आंकड़े इस प्रकार हैं—
- लीमखेड़ा (दाहोद) – 2.00 इंच
- मेहमदाबाद (खेड़ा) – 1.75 इंच
- अमीरगढ़ (बनासकांठा) – 1.75 इंच
- दस्क्रोई (अहमदाबाद) – 1.55 इंच
- पालनपुर (बनासकांठा) – 1.50 इंच
- कठलाल (खेड़ा) – 1.50 इंच
- ठासरा (खेड़ा) – 1.50 इंच
इसके अलावा धोलेरा, धोलका, धंधुका, नानापोंढा, चूड़ा, खंभात, साठंबा, बायड, डांग, डीसा और कपराडा सहित कई क्षेत्रों में 1 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई।
इन जिलों के लिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए निम्न जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है—
- वाव-थराद
- बनासकांठा
- पाटण
- मेहसाणा
- साबरकांठा
- गांधीनगर
- खेड़ा
- आनंद
- वडोदरा
- भरूच
- सूरत
- नवसारी
- डांग
- वलसाड
- नर्मदा
- तापी
तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने पंचमहल, दाहोद और महीसागर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
