
राम मंदिर और सुप्रीम कोर्ट: अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मिले दान और चढ़ावे में कथित गड़बड़ी एवं चोरी के आरोपों की जांच की मांग वाली जनहित याचिका (PIL) पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्वोच्च अदालत ने याचिका पर सुनवाई करने की सहमति दे दी है।
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता में इस मामले की सुनवाई के लिए तीन जजों की विशेष पीठ (स्पेशल बेंच) का गठन किया गया है। यह बेंच 13 जुलाई को मामले की सुनवाई करेगी।
याचिका में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मिले दान और चढ़ावे में कथित वित्तीय अनियमितताओं और पारदर्शिता की जांच की मांग की गई है। अब सुप्रीम कोर्ट इस मामले में सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आगे की कार्रवाई पर फैसला करेगा।
राम मंदिर से जुड़े इस मामले पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि यह धार्मिक आस्था और प्रशासनिक पारदर्शिता दोनों से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय माना जा रहा है.
