रील बनाइए और जीतिए ₹3 लाख! बिहार पर्यटन विभाग ने लॉन्च की राष्ट्रीय वीडियो प्रतियोगिता

Shravani Mela Video Competition 2026: बिहार के प्रसिद्ध श्रावणी मेला को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से बिहार पर्यटन विभाग ने सोशल मीडिया क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स के लिए एक अनोखी राष्ट्रीय वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता शुरू की है।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य कांवड़ यात्रा की परंपरा और श्रावणी मेले की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक भव्यता को सोशल मीडिया के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाना है।

पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का नाम “Shravani Mela 2026: An Influencer’s Perspective” रखा गया है।

कौन ले सकता है हिस्सा?

प्रतियोगिता में वही सोशल मीडिया क्रिएटर्स भाग ले सकेंगे—

  • जिनके Facebook, Instagram, X (Twitter) और YouTube सहित सभी प्लेटफॉर्म पर कुल मिलाकर कम से कम 25,000 फॉलोअर्स हों।
  • आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • प्रतिभागी की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।

विजेताओं को मिलेंगे लाखों रुपये के इनाम

बिहार पर्यटन विभाग ने विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार घोषित किए हैं—

  • प्रथम पुरस्कार: ₹3,00,000
  • द्वितीय पुरस्कार: ₹2,00,000
  • तृतीय पुरस्कार: ₹1,00,000
  • चौथा पुरस्कार: ₹50,000 (दो विजेताओं को)
  • सांत्वना पुरस्कार: ₹25,000 (पांच विजेताओं को)

वीडियो के लिए नियम और अंतिम तिथि

  • वीडियो या रील की अवधि 30 सेकंड से 2 मिनट के बीच होनी चाहिए।
  • कंटेंट केवल श्रावणी मेला और मुंगेर, बांका एवं भागलपुर से गुजरने वाले कांवड़िया मार्ग पर आधारित होना चाहिए।
  • श्रावणी मेला 2026 का आयोजन 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक होगा।
  • प्रतिभागियों को पहले सोमवार (3 अगस्त 2026) के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करना होगा।
  • इसके बाद दूसरे सोमवार के दो दिनों के भीतर वीडियो पर्यटन विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
  • वीडियो जमा करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

AI से बना वीडियो हुआ तो होगी एंट्री रद्द

पर्यटन विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रतियोगिता में भेजा गया वीडियो पूरी तरह मौलिक (Original), HD क्वालिटी और जियो-टैग के साथ होना चाहिए।

वीडियो में किसी भी प्रकार का वॉटरमार्क, आपत्तिजनक सामग्री या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यदि किसी वीडियो में AI का इस्तेमाल पाया जाता है, तो उसकी एंट्री तुरंत निरस्त कर दी जाएगी।

कैसे चुने जाएंगे विजेता?

विजेताओं का चयन पर्यटन विभाग द्वारा गठित विशेष ज्यूरी और सोशल मीडिया पर 45 दिनों के दौरान मिलने वाले रीच, लाइक्स, शेयर और प्रभाव (एंगेजमेंट) के आधार पर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *